×

Hrithik Roshan के जन्मदिन पर विक्रम वेधा के मेकर्स ने फैंस को दिया सरप्राइज

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और हैडसम अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके करीबी लोगों और फैंस ने अपने अपने खास अंदाज में अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी है। इसी के साथ ऋतिक रोशन को उनकी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा के मेकर्स में खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उनके चाहने वालों को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म में विक्रम वेधा है, जिसका पहला लुक मेकर्स ने जारी कर दिया है।

महज कुछ समय पहले फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऋतिक रोशन की  फिल्म विक्रम वेधा से उनका पहला लुक जारी किया है। अभिनेता के लुक को देखकर उनके फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। बता दें कि, अभिनेता का ये लुक काफी दमदार लग रहा है। ऋतिक रोशन के लुक की अगर हम बात करें तो वो काफी दमदार अवतार में नजर आ रहे है। दाढ़ी, मूछ, आंखों पर सनग्लास, कुर्ता, गले में काला धागा, बिखरे हुए बाल, चेहरे और छाती पर खून के धब्बे, फिल्म से ऋतिक का ये लुक देखकर उनके रोल का खुलासा हो रहा है।

आपको बता दें कि विक्रम वेधा के ओरिजिनल वर्जन में अभिनेता विजय सेतुपति ने वेधा का रोल निभाया था और ऋतिक रोशन का ये लुक विजय सेतुपति के लुक की याद दिला रहा है। बता दें कि फिल्म में विक्रम का किरदार अभिनेता सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण टी सीरीज बैनर तले किया जा रहा है।

जबकि इसके निर्देशन पुष्कर गायत्री देखी या है। विक्रम वेधा तमिल फिल्म विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक है। जिसमें अभिनेत्री राधिका आप्टे भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले ही सैफ अली खान ने लखनऊ में 19 दिन का शूटिंग शेड्यूल भी पूरा किया है।