Nick Jonas: ढेर सारे बच्चों की उम्मीद कर रहे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस, खुद किया खुलासा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस के साथ शादी की है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को दो साल पूरे हो चुके है। शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते और प्यार भरी तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती है। जिसकी वजह से ये कपल चर्चा में बना रहते है। सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे की तारीफ करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते है। दोनों की शादी के बाद अब उनके चाहने वालों को गुडन्यूज का इंतजार है। इसी बीच निक जोनस ने एक बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में एक खास बातचीत में निक जोनस ने कहा कि पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ एक बड़ा परिवार करने की उनकी योजना है।
बच्चों के बारे में सवाल पूछे जाने पर निक जोनस ने कहा कि, यह एक खूबसूरत यात्रा होने जा रही है और वो ढेर सारे बच्चों की उम्मीद कर रहे है। निक ने कहा कि प्रियंका उनकी लाइफ का अहम हिस्सा है और उन्होंने कहा कि वो एक दूसरे को पाकर बेहद खुश है और खुद को खुशनसीब समझते है।
Shamita Shetty: इस खास अंदाज में शिल्पा शेट्टी ने मनाया बहन शमिता का जन्मदिन