बेबी गर्ल के पैरेंट्स बने है Nick Jonas और Priyanka Chopra, सेलेब्स दे रहे बधाईयां
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा मां बन चुकी है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए माता पिता बन चुके है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दोनों ने एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को दी है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने पोस्ट में में इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो बेबी गर्ल या बेबी बॉय के पेरेंट्स बने हैं।
इसी बीच कयासों का दौर जारी है। कई लोगों का ऐसा कहना है कि, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बेबी गर्ल के माता पिता बने है। इस वक्त की आ रही खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी लगते ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लगातार बधाइयां मिल रही है।
ना सिर्फ उनके चाहने वाले बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को माता पिता बनने की बधाई दे रहे हे। जिसमे कैटरीना कैफ, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता जैसे सेलेब्स ने प्रियंका को बधाई दी है।
A post shared by Priyanka (@priyankachopra)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में धूमधाम से दूसरे के साथ शादी की थी।