हाल ही में रिलीज हुई एक डॉक्यूमेंट्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड का काला सच सामने आया है। जिसको सुनने के बाद आप खुद भी हैरान हो जाएंगे। आज कई देश के ऐसे युवा हैं जो बॉलीवुड में अपना एक सफल करियर बनाने के सपने देखते है। लेकिन इस चकाचौंध भरी दुनिया असल में कितनी काली है इसे सिर्फ यहां मौजूद लोग ही जानते हैं। हाल ही में बीबीसी ने एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की है जिसका टाइटल है डेथ इन बॉलीवुड। जिसमे अभिनेत्री जिया खान की बहन करिश्मा ने बॉलीवुड चर्चित डायरेक्टर साजिद खान को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए है। करिश्मा ने बीबीसी से खास बातचीत में बताया कि, उनकी बहन को डायरेक्टर साजिद खान ने सेक्शुअली हैरेस करते हुए टॉप और ब्रा उतारने को कहा था। जिया खान की बहन करिश्मा वो 7वीं महिला हैं, जिन्होंने साजिद खान पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री जिया खान ने साजिद खान की फिल्म हाउसफुल में अक्षय कुमार के साथ काम किया था। जिया खान की बहन करिश्मा के इस खुलासे के बाद अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान के बारे में सनसनीखेज और हैरान करने वाला खुलासा किया है। जिसको जानने के बाद खुद आपकी रूह कांप जाएगी। अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। शर्लिन चोपड़ा के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद आपको खुद डायरेक्टर साजिद खान से नफरत हो जाएगी। एक बार सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या वाकई बॉलीवुड इंडस्ट्री इतनी ज्यादा बेहूदा और घिनौनी है? अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा के पोस्ट को आप खुद यहां देख सकते है।
Deepika Padukone: इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, एक में निभाएंगी द्रौपदी का किरदार
Master Collection: ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली साउथ फिल्म बनी विजय की मास्टर, जानें कलेक्शन
Mira Rajput: सोशल मीडिया पर दिखा शाहिद कपूर की पत्नी मीरा का बोल्ड अवतार