×

जब जोया अख्तर ने रणवीर सिंह को लेकर कह दी थी इतनी बड़ी बात, सुनकर खुश हो जाते रणवीर

 

दोस्तों 14 फरवरी को रिलीज फिल्म गली बॉय से धमाका करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों सभी की पहली पसंद बने हुए है। उनकी ये फिल्म हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं। यही कारण है कि फिल्म रिलीज के बाद से लगातार बॉक्स आफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही हैं। अब तक फिल्म ने बॉक्स अफिस पर सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इन दिनों चारों तरफ सिर्फ अभिनेता रणवीर सिंह का ही जलवा कायम हैं। जिधर देखों उधर उनकी ही चर्चा हो रही हैं। रणवीर सिंह अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म गली बॉय को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। आपको बता दें कि जोया अख्तर ने फिल्म ‘गली बॉय’ में रणवीर सिंह की मौजूदगी की घोषणा भी नहीं की थी लेकिन उससे पहले ही अफवाहों ने तूल पकड़ लिया था कि ‘गली बॉय’ में अभिनेता रैप गाते हुए नजर आएंगे।फिल्म का एंथम गीत अपना टाइम आएगा में रणवीर की रैपिंग स्किल को काफी पसंद किया जा रहा है। पिछले दिनों आई खबरों में कहा जा रहा था कि, इस पहले गाने को रिकॉर्ड करने से पहले अभिनेता रणवीर सिंह ने रैपर डिवाइन और नैजी से 10 महीने तक ट्रेनिंग ली थी जिससे वो इसे अच्छे से निभा सके।

एक वेबसाइट की खबर के अनुसार सूत्रों के बताया कि, रणवीर सिंह ने फिल्म के चार गानों को आवाज दी है, जिसमें डिवाइन और नेजी का हिट रैप “मेरी गली में” का रीक्रिएटेड वर्शन भी शामिल किया गया है। सूत्रों ने बताया था कि, हालांकि यह सभी गाने आसानी से पेशेवर रैपर्स द्वारा गाए जा सकते थे, लेकिन रणवीर ने सोचा कि अगर गानों को अपनी आवाज में गाएंगे तो वह अपनी इमेज को अधिक प्रामाणिकता दे सकते हैं। उन्होंने अपने गायन अभ्यास के रूप में 10 महीने तक डिवाइन और नेजी सहित अन्य रैपर्स के साथ ट्रेनिंग की।