इन फिल्मों में हैं सबसे ज्यादा गाने, नंबर फिल्म का पूरी दुनिया में नहीं तोड़ सकता रिकॉर्ड
अगर हम बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इसमे गाने ना हो ऐसा ना के बराबर ही देखने को मिलता है। बॉलीवुड के इतिहास में ऐसी कम ही फिल्म बनी है जिसमे गाने ना हो। गाने को हिंदी फिल्मों में बहुत बड़ा महत्व हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के गाने चर्चित रहते हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चित हैं। फिल्मों के शुरूआती दौर से ही गाने हिंदी फिल्म का अहम हिस्सा रहे हैं। आज हम आपको हिंदी भाषा की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमे सबसे ज्यादा गाने हैं। इस लिस्ट में ऐसी ऐसी फिल्मों के नाम शामिल हो आपको चकित करेंगे। तो आइए जानते हैं उनके नाम –
इंद्र सभा
जी साल 1932 में रिलीज हुई इस फिल्म में 10—20 नहीं बल्कि कुल 71 गाने हैं। जी हां इस फिल्म को हिंदी सिनेमाआई इतिहास की ऐसी फिल्म माना गया है जिसमे सबसे ज्यादा गाने का रिकॉर्ड कायम किया है। पूरी दुनिया में आज तक ऐसी कोई फिल्म नहीं बनी जिसमे इतने ज्यादा गाने हैं।
सिलसिला
अमिताभ बच्चन और रेखा की इस फिल्म में कुल 12 गाने हैं। इस फिल्म का निर्देशन यश राज चोपड़ा ने किया था। जो उस वक्त की सबसे चर्चित फिल्म है। इस फिल्म के गाने को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं।
ताल
साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ताल तो आपको काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में कुल 12 गाने है जो आज भी लोग काफी पसंद करते है। ताल ऐसी फिल्म है जिसमे सबसे ज्यादा गानों के लिए चर्चित है।
तेरे नाम
सलमान खान के करियर की सबसे शानदार फिल्म की अगर बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम तेरे नाम का आता है। इस फिल्म में कुल 12 गाने है जिसको लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म के गाने आज भी लोग पसंद करते है।
हम आपके हैं कौन
सलमान खान और माधुरी दीक्षित की इस फिल्म में सबसे ज्यादा गाने हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में 4—5 नहीं बल्कि कुल 14 गाने हैं। जो लोगों को पसंद आते हैं। इस फिल्म का एक एक सॉन्ग लोगों को पसंद हैं। फिल्म को रिलीज हुए आज कई साल हो गए है लेकिन आज भी लोग पसंद करते हैं।
हम दिल दे चुके सनम
साल 1999 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की हम दिल दे चुके सनम फिल्म को लोग आज भी पसंद करते हैं। इस फिल्म मे सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी दर्शकों को पसंद आई। इस फिल्म में कुल 11 गाने हैं जो काफी पॉपुलर है।
रॉकस्टार
रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार में कुल 11 सॉन्ग है। इसके हर एक सॉन्ग को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं।
देवदास
संजय लीला भंसाली की साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म देवदास में कुल 10 गाने थे। इस फिल्म के गाने आज भी लोग काफी पसंद करते हैं।