×

Ranbir Kapoor: अपनी पहली सैलरी से रणबीर कपूर ने खरीदी थी इतनी महंगी घड़ी

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं जो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता रणबीर कपूर वैसे तो सोशल मीडिया पर नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भी उनको लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। अगर हम बात करें रणबीर कपूर की डेब्यू की तो उन्होंने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया के साथ बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। जिसमें रणबीर कपूर के अलावा सोनम कपूर मुख्य किरदार में नजर आई थी। हालांकि संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म सांवरिया उस वक्त फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के गाने काफी ज्यादा पसंद किए गए थे। इसके अलावा अभिनेता रणवीर सिंह को फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद बकायदा सैलरी मिली थी। ​अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी पहली सैलरी से उन्होंने सबसे पहले अपने लिए एक घड़ी खरीदने की इच्छा को पूरा किया था। अभिनेता रणबीर कपूर ने जिस घड़ी को खरीदा था उसकी कीमत 8.16 लाख थी। रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि रणबीर कपूर को घड़ी का काफी शौक है। यही कारण है कि उन्होंने खुद को इतनी महंगी घड़ी गिफ्ट की थी। इसके अलावा रणबीर कपूर को उनके माता पिता यानी ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने भी उनको एक घड़ी गिफ्ट की थी जिसकी कीमत 3.25 लाख थी।इसके अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी रणबीर कपूर को 50 लाख की घड़ी गिफ्ट की थी। अभिनेता रणबीर कपूर की इस बात से यह साफ जाहिर हो रहा है कि उनको लग्जरी गाड़ियों का काफी ज्यादा शौक है और उनके पास इसके कई बेस्ट कलेक्शन होंगे। हम बात करें अभिनेता रणबीर कपूर के काम की तो वह आने वाले दिनों में कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र शामिल है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ पहली बार आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन नजर आने वाले है। इसके अलावा रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की एक फिल्म में काम करने वाले है।

Mandar Chandwadkar: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के इस किरदार को हुआ कोरोना, रूक सकती है शो की शूटिंग

Amitabh Bachchan: आईएफएएस से सम्मानित हुए अ​मिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Hansal Mehta: फिल्म द बिग बुल की तुलना करने पर सामने आया हंसल मेहता का रिएकशन