×

विकास बहल ने अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य को भेजा नोटिस

 

इस वक्त बॉलीवुड में #MeToo का असर काफी तेजी से देखने को मिल रहा है। साथ ही बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपनी अपनी आपबीती सुनाई है। ये मामला शुरू किया था बॉलीवुड की अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने, उन्होंने बीते दिनों एक बातचीत में सीनियर अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उसके बाद कई अभिनेता इसके लपेटे में आ गए। वहीं निर्देशक विकास बहल पर भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में विकास बहल पर तीन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

हालांकि जिसके विरोध में कई लोगों ने अपना अपना पक्ष रखा है। अब विकास बहल ने इस मामले पर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी को लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में विकास बहल ने अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। विकास ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि, #metoo अभियान की आड़ में मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

इसके अलावा विकास ने अपने इस नोटिस में अनुराग और विक्रमादित्य से उनके खिलाफ सारे ट्वीट्स को हटाने की बात कही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनसे माफी मांगने की बात तक कही है।

आपको बता दें कि विकास बहल पर अभिनेत्री कंगना रनौत सहित अन्य दो महिलाओं ने आरोप लगाया है।