×

एक साथ नजर आएगी वरूण, किआरा और भूमि की तिकड़ी

 

कुछ समय पहले खबरें आई थी कि शशांक खेतान अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। जिसमे एक बार फिर से वो अभिनेता वरूण धवन के साथ काम करने वाले हैं। जी हां आपको बता दें कि वरूण धवन की फिल्म के साथ उन्होंने इससे पहले बद्रीनाथ की दुल्हनियां, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां के साथ काम कर चुके है। अब एक बार फिर से इनकी जोड़ी साथ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वो भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के साथ काम करते दिखाई देंगे। वरूण और शशांक की जोड़ी ने बॉक्स आफिस पर शानदार कारोबार किया है। उनकी दोनों फिल्में द्रीनाथ की दुल्हनियां, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां ने बॉक्स आफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। इसी को देखते हुए अब शशांक ने वरूण को फिर से अप्रोच किया है।

इन दिनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। इसको देखते हुए शशांक ने अपनी अगली फिल्म के लिए वरुण को अप्रोच किया है। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। शशांक की फिल्म में वरूण के अलावा भूमि पेडनेकर और किआरा आडवाणी नजर आंएगी। फिल्म की कहानी को करण जौहर ने काफी पसंद किया हैं। यही कारण है कि अब इस पर काम शुरू कर दिया गया है। वहीं सूत्र के हवाले से खबर आई है कि, कई विकल्पों पर विचार करने के बाद, शशांक ने फिल्म में दिखाई देने वाली तिकड़ी को अंतिम रूप दिया। करण जौहर को फिल्म की पटकथा पसंद आई और इसके साथ ही उन्होंने फिल्म पर काम शुय कर दिया है। वहीं खबर हैं कि फिल्म का टाइटल मिस्टर लेले फाइनल किया गया है। लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई हैं।

शशांक खेतान ने अपनी अगली फिल्म के लिए वरूण धवन को अप्रोच किया है। अब इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं की फिल्म में वरूण के अलावा भूमि पेडनेकर और किआरा आडवाणी नजर आंएगी। फिल्म का टाइटल मिस्टर लेले फाइनल किया गया है। लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई हैं। एक साथ नजर आएगी वरूण, किआरा और भूमि की तिकड़ी