×

परदे पर इस एस्ट्रोनॉट का किरदार निभाना चाहती हैं वाणी कपूर

 

बॉलीवुड की अभिनेत्री वाणी कपूर आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी फिल्म बेल बॉटम और शमशेरा है। इन दोनों ही फिल्मों में अभिनेत्री का अलग अंदाज नजर आने वाला है जो इससे पहले शायद ही किसी फिल्म में वो नजर आई होगी। हाल ही में एक खास बातचीत में वाणी कपूर ने बताया कि वो एक बायोपिक फिल्म में काम करना चाहती हैं। वाणी कपूर परदे पर मशहूर अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का किरदार निभाना चाहते है। उनका कहना है कि अगर उनको कभी कल्पना चावला की बायोपिक फिल्म में उनका किरदार निभाने का मौका मिला तो ये उनके लिए एक सम्मान की बात होगी। वाणी कपूर ने कहा कि, दुनियाभर की महिलाओं और एस्ट्रोनॉट बनने का ख्वाब दे रहे लोगों के लिए कल्पना चावला एक बहुत बड़ी रोल मॉडल हैे। आज वो करोड़ों लोगों की प्रेरणा है उनकी कहानी को जिया जाना चाहिए। आपकी बात को बढ़ाते हुए वाणी कपूर कहती है कि वो एक कलाकार के तौर पर चुनौतियों का सामना करना पसंद करेंगी और बाकी अन्या अभिनय और किदार के लिए वो एक्सपेरिमेंट करना भी पसंद करेंगी। खैर अगर हम वाणी कपूर के काम की बात करें तो उनको आने वाले दिनों में कई फिल्मों में आप देखने वाले है। जिसमे उनकी फिल्म शेमशेरा है। जिसमें वो एक अहम रोल निभाने वाली है। फिल्म में उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। फिल्म की कहानी कारगिल वार में शहीद कैप्शन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है। वहीं बेल बॉटम में वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। फिल्म में अक्षय कुमार और वाणी कपूर के अलावा लारा दत्ता भी अहम रोल में नजर आने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाणी कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से की थी।

इस दिन रिलीज होगी आलिया, पूजा, संजय और आदित्य की सड़क 2 फिल्म

आसिम रियाज पर देर रात हुआ हमला, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #getwellsoonasim

26 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं अभिषेक बच्चन, अभी नहीं डिस्चार्ज की उम्मीद