×

Bad News! टीवी शो ससुराल सिमर का के इस अभिनेता को लेकर आई बुरी खबर

 

छोटे परदे के मशहर धारावाहित ससुराल सिमर का से मशहूर अभिनेता आशीष रॉय को लेकर एक बुरी खबर आई है। आपको बता दें कि अभिनेता आशीष रॉय को अचानक सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसी खबरें हैं कि, अचानक आशीष रॉय को पैरालिटिक अटैक के कारण उनके साथ ये हादसा हुआ है। इसकी जानकारी राइटर विंता नंदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक के जरिए दी। उन्होंने लिखा कि, आशीष रॉय अस्पताल में हैं। क्या किसी के पास उसका नंबर हैं। विंटा नंदा के इस पोस्ट के बाद ये खबर आग की तरह चारों तरफ फैल गई। आई आई खबरों के अनुसार आशीष रॉय की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, आशीष रॉय के शारीर के बाएं हिस्से में लकवा मारने के बाद उनकों अस्पताल में ले जाया गया था।

आपको बता दें कि आशीष रॉय छोटे परदे के मशहूर अभिनेता हैं। उनको टीवी के कई शोज में देखा जा चुका हैं। जिसमें बनेगी अपनी बात, यस बॅास, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और मेरे अंगने जैसे मशहूर शो का हिस्सा बन चुके हैं। एक वेबसाइट ने आशीष रॉय के इस अचानक लकवा अटैक की पूरी जानकारी जाहिर की है।

वेबसाइट अनुसार, आशीष का ड्राइवर घर पहुंचा। जहां उसे पता चला कि आशीष चल नहीं पा रहे हैं। चलने की कोशिश के कारण वह नीचे गिर गए। आनन फानन में ड्राइवर ने उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल पहुंचाया। आशीष के साथ यह पहली बार नहीं हुआ है। दो साल में दूसरी बार उन्हें लकवा मारा है। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं। उनकी हालत में सुधार नहीं बताया जा रहा है।