×

B.day Special: तुषार कपूर के बारे में नहीं जानते होंगे ये बातें

 

आज बॉलीवुड के अभिनेता तुषार कपूर का जन्मदिन है। आज उन्होंने अपनी जिंदगी के 43 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर हम आपको अभिनेता तुषार कपूर के बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे है जिसे शायद आप नहीं जानते होंगे।

तुषार कपूर का जन्म 20 नवंबर 1976 को मुंबई में हुआ था उनके पिता का नाम जीतेंद्र है जो बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रह चुके हैं। उनकी मां का नाम शोभा कपूर है जो फिल्म निर्माता है। वहीं उनकी बहन का नाम एकता कपूर है जो टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर हैं।

तुषार कपूर अभिनेता होने के साथ साथ बालाजी टेलिफिल्म्स और बालाजी मोशन पिक्चर्स के बिजनेस पार्टनर भी हैं।

तुषार कपूर ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई सी पूरी की है तुषार के क्लासमेट अभिषेक बच्चन रह चुके हैं। हालांकि दोनों की आपस में ​बिल्कुल नहीं बनती थी। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद तुषार कपूर ने स्टेफन एम रॉज कॉलेज से बीबीए की डिग्री हासिल की।

अभिनेता का पूरा नाम तुषार रवि कपूर है, उनको लोग प्यार से तुषकी बुलाते हैं। इसके अलावा आपको जानकर हैरानी होगी कि तुषार कपूर को छिपकली से डर लगता है। वो छिपकली देखने के बाद उस जहां से भाग जाते हैं।

तुषार कपूर बिना शादी किए एक बेटे के पिता है उनके बेटे का नाम लक्ष्य कपूर है। जिसका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ।

तुषार कपूर ने अपने करियर की शुरूआत डेविड धवन के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर से की थी। इसके बाद उनकी बतौर अभिनेता पहली फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ साल 2001 में आई। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर नजर आई थी। उनकी ये फिल्म बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई कर ले गई थी। इसके बाद तुषार कपूर ने कई फिल्मों में काम किया जिसमे क्या दिल ने कहा, जीना सिर्फ मेरे लिए, कुछ तो है और खाकी जैसी शामिल हैं। लेकिन पिछले काफी समय से तुषार कपूर का फिल्मी ​करियर कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है।

तुषार कपूर को अभिनेत्री तब्बू काफी पसंद है। वहीं शाहरूख खान उनके पसंदीदा अभिनेता है। तुषार कपूर को बॉस्केट बॉल खेलने का शौक हैं। तुषार कपूर को पास्ता खाना पसंद हैं।

तुषार कपूर की सबसे हिट फिल्म की बात करें तो वो गोलमाल है जिससे उनको एक अलग ही पहचान मिली है। इस फिल्म में उनका लकी का किरदार दर्शकों को पसंद आया। इसके अलावा तुषार कपूर के पास कई लग्जरी कारे हैं जिसमे पॉर्श कायेन, ऑडी क्यू 7, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कई कारें हैं। कार्स के साथ साथ उनके पास सुजुकी हायाबूसा बाइक भी है।

तुषार कपूर का जन्म 20 नवंबर 1976 को मुंबई में हुआ था उनके पिता का नाम जीतेंद्र है, बॉलीवुड के अभिनेता रह चुके हैं। बालाजी टेलिफिल्म्स और बालाजी मोशन पिक्चर्स के बिजनेस पार्टनर भी हैं। अपने करियर की शुरूआत डेविड धवन के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर से की। इसके बाद उनकी पहली फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' साल 2001 में आई। B.day Special: तुषार कपूर के बारे में नहीं जानते होंगे ये बातें