×

Birthday Special: इस कारण हमेशा के लिए अलग हो गए थे अमिताभ बच्चन और रेखा

 

जब भी अमिताभ बच्चन का जिक्र हो और रेखा का नाम ना आए ऐसा शयाद ही कभी हो सकता है। आज बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। ऐसे में आपको बताने जा रहे हैं कि अमिताभ बच्चन और रेखा के अलग होने की क्या वजह थी। आखिर कौन सी वो बात थी जिससे हमेशा के लिए दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। आज भी जब दोनों किसी इवेंट में नजर आते हैं तो उनकी अनकही महोब्बत का सिलसिले को महसूस किया जा सकता है।

उस समय की बात है जब साल 1976 में आई फिल्म दो अनजाने में अमिताभ बच्चन और रेखा ने पहली बार काम किया था। उस वक्त अमिताभ शादीशुदा था। इसके बावजूद रेखा और अमिताभ के बीच अफयेर की खबरे आने लगी थी। ये सब सुनने के बाद जया भादुड़ी के सब्र का बांध टूटने लगा था। एक दिन जया ने रेखा को घर पर खाने पर बुलाया। ये सुनकर रेखा हैरान हो गई। रेखा जया से मिलने गई।

रेखा जब जया के घर डिनर पर पहुंची तो उन्होंने उस दौरान उनसे कुछ भी अमिताभ या उनके रिश्ते के बारे में बात नहीं की। अंत में जाते समय जया ने रेखा से कहा कि, कुछ भी हो जाए मैं अमिताभ को कभी नहीं छोड़ूंगी। उसके बाद से आजतक दोनों कभी नहीं मिले।

एक बार दोनों ने दुनिया को तब हैरान कर दिया जब दोनों एक साथ फिल्म सिलसिला में नजर आए। इस फिल्म के लिए यश चोपड़ा को जया को मनाने के लिए मेहनत करनी पड़ी थी।