ये है दुनिया की 5 सबसे महंगी फ़िल्में जिन्हें बनाने के लिए मेकर्स ने दांव पर लगाए अरबों रूपए, हर एक का बजट जान पद जाएंगे सुन्न
मूवीज न्यूज़ डेस्क - अगर आप सिनेमा में रूचि रखते हैं और फिल्मों से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद करते हैं तो आज हम आपके लिए फिल्मों के बजट से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। हम बात करेंगे दुनिया की उन 5 फिल्मों की जिनका बजट सबसे ज्यादा रहा है। कई रिपोर्ट्स, इन फिल्मों के बजट और प्रोडक्शन पर हुए खर्च के बाद ये तय हो गया है कि ये 5 फिल्में दुनिया की सबसे महंगी थीं। लेकिन ये पांचों इतनी खास थीं कि रिलीज के बाद इनका परचम भी लहरा गया। लेकिन इस लिस्ट में बॉलीवुड फिल्में कहीं आस-पास भी नहीं हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक सबसे महंगी फिल्म स्टार वार्स फ्रेंचाइजी की फिल्म है। जिसके लिए मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया था। तो अगर नंबर वन फिल्म की बात करें तो दुनिया की सबसे महंगी फिल्म 'स्टार वार्स: द फोर्स अवेकेंस' है जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। जॉर्ज लुकास की इस फिल्म को बनाने में 447 मिलियन डॉलर यानी 37.71 अरब रुपये खर्च हुए थे।
जुरासिक वर्ल्ड
दुनिया की दूसरी सबसे महंगी फिल्म हॉलीवुड की 'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलन किंगडम' है, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म थी जिसमें क्रिस प्रैट, ब्राइस डलास, रैफ स्पाल और टोबी जोन्स जैसे सितारे नजर आए थे। जुरासिक वर्ल्ड फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म बनाने में मेकर्स ने 432 मिलियन डॉलर यानी 36.44 अरब रुपये खर्च किए थे।
'स्टार वार्स: द राइज ऑफ स्काईवॉकर'
दुनिया की तीसरी सबसे महंगी फिल्म भी स्टार वार्स ही है। जो साल 2019 में आई थी। लुकास फिल्म्स की 'स्टार वार्स: द राइज ऑफ स्काईवॉकर' बनाने में मेकर्स ने 416 मिलियन डॉलर (35.09 अरब रुपये) खर्च किए थे।
फास्ट एक्स
दुनिया की चौथी सबसे महंगी फिल्म एक्शन ड्रामा फास्ट एक्स है। 2023 में रिलीज होने वाली अमेरिकी एक्शन फिल्म का निर्देशन लुइस लेटरियर ने किया था। यह फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रैंचाइजी की दसवीं किस्त है जिसमें विन डीजल नजर आए थे। इस फिल्म को बनाने में 379 मिलियन डॉलर यानी 31.97 अरब रुपए खर्च हुए थे।
पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स
पांचवीं सबसे महंगी फिल्म जॉनी डेप की 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स' है। 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया बल्कि मेकर्स ने इसे बनाने में काफी बजट भी खर्च किया। यह फिल्म 379 मिलियन डॉलर (31.97 अरब रुपए) खर्च करके बनाई गई थी।