करीना कपूर के बेटे का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन, देखें जश्न की 7 खास तस्वीरें
सैफ अली खान और करीना कपूर खान का लाडला तैमूर अली खान जल्द ही दो साल का पूरा होने वाला है। जी हां आपको बता दें कि, इसी 20 दिसंबर को तैमूर अली खान दो साल का हो जाएगा। उसका जन्मदिन आने से पहले खान परिवार ने सेलिब्रेशन का दौर शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि बीते दिनों तैमूर अली खान के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की पार्टी रखी गई है। इस दौरान परिवार और खास दोस्त नजर आए थे।
खैर आपको बता दें कि पिछली बार करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने तैमूर का पहला जन्मदिन पुश्तैनी पटौदी हवेेली में मनाया था। जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आया था। वहीं इस बार दोनों तैमूर का दूसरा जन्मदिन अफ्रीका में मनाने वाले हैं।
तैमूर अली खान बॉलीवुड के ऐसे स्टारकिड्स है जो अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।