करीना की इस ड्रेस की सोशल मीडिया पर चर्चा, लाखों में है कीमत
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर खान जब भी किसी इवेंट में शिरकत करती हैं तो उसकी चर्चा अक्सर कई दिनों तक चलती है। क्योंकि उनका लुक स्टाइल हर एक से हमेशा जुदा होता है। इसलिए वो हमेशा चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला। आपको बता दें कि हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी फिल्म कुछ कुछ होता है को 20 साल पूरे होने की खुशी में एक पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान बॉलीवुड की दुनिया से कई सेलेब्स ने यहां पर एंट्री कर इस पार्टी की शान बनें।
खैर अगर हम करीना कपूर खान की फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आएंगी। जिसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा वो अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज में दिखाई देंगी।