×

गलती से भी सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया मत कहना ये बात, वरना होगा बुरा हाल

 

इसमे कोई दो राय नहीं है कि जब से सोशल मीडिया का चलन ज्यादा हुआ है तब से अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को ट्रोल का ट्रेड भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। आए दिन देखा जाता है कि कोई न कोई सेलेब्स ट्रोलर्स के निशाना पर रहता है। वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने से बिल्कुल पीछे नहीं हटते हैं। इस मामले में बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा सबसे आगे हैं। जी हां आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने कई बार ट्रोल करने वालों की सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगाई है। इतना ही नहीं कई सेलेब्स को तो सोशल मीडिया पर प्रपोजल तक आ चुके हैं। हालांकि ये बात अलग है कि ज्यादातर सेलेब्ब्स उनके प्रपोजल को इग्नोर कर देते हैं। लेकिन दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इस मामले में अलग ही सोचती हैं।

हाल ही में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अरबाज खान के टीवी चैट शो के सेट पर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि, उनको बिल्कुल पसंद नहीं है कि कोई उन्हें आनलाइन प्रपोज करें। उन्होंने इस शो पर बताया कि, ‘अगर कोई मुझे आकर ऑनलाइन प्रपोज करने की कोशिश करेगा तो मैं उसे मारुंगी।’ सोनाक्षी की इस बात को सुनने के बाद अरबाज खान हंस देते हैं और कहते हैं कि, ‘अगर लाइन मारना है तो ऑनलाइन नहीं मारना’

खैर अगर हम सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म कलंक में नजर आएंगी। जिसमें उनके अलावा वरूण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म इसी 19 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इसके बाद वो दबंग 3 में नजर आएंगी।