गायक मीका सिंह पर लगा सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप, हुए गिरफ्तार
अपने सुरों से हर किसी के दिल में जगह बनान वाले मशहूर गायक मीका सिंह पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला सामने आया है। जी हां मीका सिंह के बारे में ये खबर सुनने के बाद आपके पैरों तले से जमीन खिसक गई होगी लेकिन ये बिल्कुल सही है। मीका सिंह पर दुबई में सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। जैसे ही इस बात की जानकारी दुबई पुलिस को लगी तो दुबई पुलिस ने मीका सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि मशहूर गायक मीका सिंह एक लाइव कंसर्ट के सिलसिले में दुबई गए हुए थे। मीका सिंह की क्रू के एक साथी ने भी इस खबर की पुष्टि की है। मीका सिंह को पकड़े जाने के बाद उनको मुरक्काबात पुलिस स्टेशन पर रखा गया है। हालांकि मीका सिंह के दोस्त उनको रिहाई दिलवाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर इतनी ही जानकारी सामने आई है।