×

अपने से 21 साल बड़े अभिनेता पर फिदा हैं श्रद्धा कपूर, जानिए कौन हैं वह

 

दोस्तों इसमें कोई दो राय नहीं है कि श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है। आज हम आपको अपने इस लेख में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के बारें में बताने जा रहे हैं। श्रद्धा कपूर ने अपने छोटे से करियर में कई हिट फिल्में दी है। साथ ही अपनी एक अलग पहचान भी बनाई है। वैसे तो श्रद्धा कपूर का नाम अब तक दो तीन लोगों के साथ जुड़ चुका है। हालांंकि अब एक बातचीत के दौरान श्रद्धा कपूर ने अपने क्रश का खुलासा किया है।
श्रद्धा कपूर ने हाल ही में बातचीत के दौरान बताया कि, वह बाॅलीवुड के एक अभिनेता पर फिदा हैं। इस अभिनेता पर श्रद्धा कपूर का बचपन से क्रश हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा कपूर ने खुलासा किया था कि, वह सलमान खान पर हमेशा से फिदा रही है और वे उनकी बहुत बड़ी फैंन हैं। श्रद्धा कपूर ने आगे बताया कि, फिल्म “हम आपके हैं कौन” के बाद से ही वह सलमान खान को काफि पसंद करने लगी थी। इस बातचीत में श्रद्धा कपूर ने अपनी शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि, वह एक ऐसे इंसान से शादी करना चाहती है जो उन्हें स्पेस दें और उनका सम्मान करें।

खैर अगर हम श्रद्धा कपूर के काम की बात करें तो वो जल्द ही फिलम साहों में नजर आएंगी। जिसमें उनके साथ साउथ के मशहूर अभिनेता प्रभास नहीं आएंगे। वो पिछले काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।