×

मां की तरह ही फिटनेस फ्रीक है शिल्पा शेट्टी का बेटा, देखें तस्वीर

 

दोस्तों अगर हम बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों की लिस्ट निकाले तो इस लिस्ट में दिशा पाटनी, करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा खान, बिपाशा बसु, सुष्मिता सेन और शिल्पा शेट्टी जैसे नाम आते है। लेकिन इन सभी नामों में शिल्पा शेट्टी सबसे आगे है। वो अपनी ही नहीं बल्कि अपने परिवार दोस्तों साहित अपने फैंस को भी फिटनेस के लिए जागरूक करती है। जी हां यही कारण है कि उनके कई वेबसाइट और यूट्यूब चैनल भी चलते है। जिसके जरिए वो सभी को फिट रहने की सलाह देती है।

लगता है कि शिल्पा शेट्टी की इस फिटनेस फ्रीक का असर अब उनके नन्हेे बेटे पर भी दिखने लगा है। जी हां ये हम नही कर रहे हैं बल्कि इस वक्त सामने आई शिल्पा शेट्टी के बेटी की एक तस्वीर कह रही है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी के बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है जिसकी उम्र अभी महज 6 साल की है।

लेकिन इस कम उम्र में ही वो काफी ज्यादा फिट है। शिल्पा शेट्टी अपने बेटे की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, ये तस्वीरें मुझे शेयर करनी पड़ी है। अपने 6 साल के बेटे पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। स्थिरता ही निपुणता की जननी है और वो इसे कम उम्र में ही समझ गया है। टाइगर श्रॉफ इसे यूं ही इंस्पायर करते रहना।

आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ मार्शल आर्ट्स और जिमनास्ट में ट्रेंड हैं। वहीं शिल्पा के बेटे वियान टाइगर श्रॉफ से इंस्पायर दिखते हैं। वो अपनी इस तस्वीर में व्हाइट मार्शल आट्र आउटफिट पहने स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। अब जाहिर सी बात हैं कि जब मां फिट​फ्रीक हो तो इसका असर बेटे पर तो पड़ेगा।