×

ऑस्ट्रेलिया में शिल्पा शेट्टी के साथ हुआ नस्लीय दु‌र्व्यवहार, इंस्टा पर बताई पूरी बात

 

बॉलीवुड की मशहूर और ग्लैमरस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है। अगर आप उनके सुर्खियों में होने की वजह जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे। जी हां क्योंकि बात ही कुछ ऐसी है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा नस्लीय व्यवहार का शिकार हुई है। इस बात की जानकारी तब हुई जब शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस पोस्ट के साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने लिखा कि, हवाई अड्डे के चेक इन काउंटर पर उन्हें मेल नाम की एक महिलाकर्मी मिली। वहां उसने उनके (शिल्पा के) दो बैगों को लेकर आपत्ति जताई। कहा, इनमें अतिरिक्त सामान भरा हुआ है। जबकि वास्तव में दो बैग ले जाने की अनुमति थी और उनमें से एक आधा खाली था। जब उस बैग को चेक करने के लिए कहा था तो उसमें बेवजह का समय लगाया गया। बैग की चेकिंग न करने पर जब शिकायत की गई तो एयरपोर्ट स्टाफ मदद करने की जगह बदतमीजी करने लगा। मेल नाम की महिलाकर्मी का व्यवहार आपत्तिजनक था। वह अश्वेत लोगों के लिए प्रयुक्त होने वाला शब्द ‘यूएस’ बोलती सुनाई दी। इस समय वह नस्लीय आधार पर भेदभाव करती नजर आई और उसका व्यवहार खासा रूखा रहा। शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट के बाद ये तो साफ हो गया है कि, शिल्पा इस बात से काफी ज्यादा नाराज हैं। जिसके लिए उन्होंने अपनी आवाज उठाई।

आपको बता दें कि शिल्पा सिडनी से मेलबर्न के सफर के दौरान ऐसा आपत्तिजनक व्यवहार किया गया है।