×

इस शख्स को घर में देखकर झूम उठेंगी शहनाज गिल

 

छोटे परदे का मशहूर विवादित शो इस वक्त काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। ये शो लोगों का पसंद आ रहा है। इसका कारण ये है कि इसमे मेकर्स एक के बाद एक नए मसाले क्रिएट करते जा रहे हैं। अब इसके अगले आने वाले एपिसोड यानी शनिवार बेहद खास होने वाला है। इसमे शो की प्रतियोगी शहनाज गिल को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। जी हां आपके बता दें कि शहनाज गिल के लिए आने वाला एपिसोड बेहद खास होने वाला है। बिग बॉस के घर में शहनाज के फेवरेट मेहमान की एंट्री होने वाली है। हम बात कर रहे हैं गौतम गुलाटी की जो बिग बॉस 8 के विनर रह चुके हैं। शहनाज ​गौतम की फैन है। जिसका जिक्र वो कई बार बिग बॉस के घर में कर चुकी है। तो ऐसे में उनकी धमाकेदार एंट्री होने वाली है। शनिवार को होने वाले वीकएंड का वार में मेहमान बन कर तीन सदस्य घर के अंदर जाते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा आपको बता दें कि करण सिंह ग्रोवर और बिंदू दारा सिंह भी इस शो में शिरकत करने वाले हैं। जिसका प्रोमो ​बीते दिनों ही सामने आया है। जिसमे​ दिखाया जाता है कि बिग बॉस के घर में गौतम गुलाटी, करण सिंह ग्रोवर और बिंदू दारा सिंह की एंट्री करने से पहले घर में मौजूद सभी सदस्यों को फ्रीज किया जाता है। इसके बाद एक के बाद एक मेहमनों की घर में एंट्री होती है। ऐसे में शहनाज गौतम को देखकर खुशी से फुले नहीं समाती हैं। वो उनको किस करने लगती है जबकि सिद्धार्थ शुक्ला वहीं उनके पास खड़े के खड़े रह जाते हैं। गौतम ने बीते दिनों बिग बॉस में अपनी एंट्री को लेकर खुद सोशल मीडिया पर खुलासा किया था।

बिग बॉस के घर में शहनाज के फेवरेट मेहमान की एंट्री होने वाली है। हम बात कर रहे हैं गौतम गुलाटी की जो बिग बॉस 8 के विनर रह चुके हैं। शहनाज ​गौतम की फैन है। जिसका जिक्र वो कई बार बिग बॉस के घर में कर चुकी है। इस शख्स को घर में देखकर झूम उठेंगी शहनाज गिल