विराट अनुष्का के बच्चे को लेकर ये क्या कह गई तैमूर की दादी
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान इंडस्ट्री के सबसे चर्चित स्टार किड हैं। शायद ही ऐसा कोई दिन होता होगा जिस दिन तैमूर अली खान को लेकर कोई खबर सामने ना आए या उसकी तस्वीर ना आए। पैपराजी उसकी तस्वीर के लिए हमेशा एक्टिव रहते हैं। पैपराजी का हर वक्त तैमूर अली खान की लाइफ में दखलअंदाजी पर मम्मी करीना कपूर और दादी शर्मिला टैगोर ने बातचीत की है।
इसके अलावा शर्मिला ने बेटी और बहू में फर्क बताते हुए कहा कि, बेटियां वो होती हैं जिनके साथ आप बड़े हो रहे होते हो। तो कहीं ना कहीं आपको उनके बारे में पता होता है। उनसे कैसे डील करना है, उन्हें गु्स्सा कब आता है लेकिन आप अपनी बहू से जब मिलते हो तो वो पहले से ही एडल्ट होती हैं और आपको उनके नेचर और उनके एटीट्यूड के बारे में ज्यादा अंदाजा नहीं होता है तो थोड़ा समय लगता है।
खैर इस वक्त करीना और सैफ दोनों ही अपनी अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त है। करीना के पास इस वक्त गुड न्यूज, तख्त, लाल सिंह चड्ढा और अंग्रेजी मीडियम जैसी फिल्में हैं। तो वहीं सैफ के पास भूत पुलिस, जवानी जानेमन और तानाजी जैसी शामिल हैं। जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।