×

फिर से साथ नजर आएंगे काजोल और शाहरूख खान

 

दोस्तों साल 2018 के बाद से शाहरूख खान को उनके चाहने वालों ने किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं देखा है। जबकि उनके फैंस शाहरूख खान को सिल्वर ​स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। पिछले काफी समय से शाहरूख खान के फैंस उनकी अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। ये भी हो सकता है कि शाहरूख खान इसलिए अपनी अगली फिल्म की घोषणा करने में देरी कर रहे हो क्योंकि वो इस बार कोई भी गलती नहीं करना चाहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त कई ऐसे फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूर्स हैं जो अपनी फिल्म को लेकर उनके पास पहुंच रहे है, हो सकता है कि शाहरूख खान को कोई फिल्म अच्छी नहीं लग रही हो वो एक अच्छी कहानी की तलाश कर रहे हो। लेकिन अब लगता है कि शाहरूख खान अपने चाहने वालों को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। इसी बीच अब एक खबर सामने आ रही है कि शाहरूख खान जल्द ही राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में काम कर सकते हैं। जी हां इस वक्त की आई ताजा खबरों में कहा जा रहा है कि शाहरूख खान के पास राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म का आफर लेकर उनके पास गए था। खबरों के अनुसार हिरानी अपनी अगली फिल्म में शाहरूख खान और काजोल को एक साथ कास्ट करने का मन बना रहे हैं।हिरानी की अगली फिल्म लव स्टोरी पर आधारित होने वाली हैं जिसमे वो शाहरूख खान और काजोल को एक साथ कास्ट करना चाहते हैं। क्योंकि उन्होंने इससे पहले किसी भी प्रोजेक्ट में इन दोनों के साथ काम नहीं किया है। वैसे अगर शाहरूख खान और काजोल की जोड़ी फिर से परदे पर आती है तो ये दोनों के फैंस के लिए बेहद खुशी और उत्साहित करने वाली होगी। क्योंकि इन दोनों को एक साथ देखना उनके फैंस को काफी पसंद आता है। अगर ऐसा हुआ तो ये उनके चाहने वालों के लिए खुशी की बात होगी। इससे पहले दोनों को आखिरी बार फिल्म दिलवाले में देखा गया था। जो साल 2015 में रिलीज हुई थी।

शाहरूख खान जल्द ही राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में काम कर सकते हैं। फिल्म में शाहरूख-काजोल को एक साथ कास्ट करने का मन बना रहे हैं। हिरानी की अगली फिल्म लव स्टोरी पर आधारित होने वाली हैं जिसमे वो शाहरूख-काजोल को एक साथ कास्ट करना चाहते हैं। क्योंकि उन्होंने इससे पहले किसी भी प्रोजेक्ट में इन दोनों के साथ काम नहीं किया है। फिर से साथ नजर आएंगे काजोल और शाहरूख खान