×

अब बालाकोट एयरस्ट्राइक पर फिल्म बनाएंगे भंसाली

 

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खुश खबरी सामने आई है। जी हां आपको बता दें कि वो एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, महावीर जैन और प्रज्ञा कपूर एक साथ फिल्म का निर्माण करने जा रही है। उनकी अगली फिल्म बालाकोट पर हुए एयर स्ट्राइक पर आधारित होने वाली है। इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म की जानकारी मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके दी है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, महावीर जैन और प्रज्ञा कपूर 2019 में हुई बालाकोट एयर स्ट्राइक पर फिल्म बनाएंगे। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर अभिषेक कपूर करेंगे। ये फिल्म भारत के जवानों के लिए ट्रिब्यूट होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 26 फरवरी 2019 को हुई एयर स्ट्राइक पर बनने वाली ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले एक फिल्म की घोषणा कर दी गई थी। जिसमे अभिनेता विवेक ओबेरॉय होंगे जो अगले साल सिनेमाघरो में रिलीज होगी। विवेक की इस फिल्म की शूटिंग जम्मू और कश्मीर, दिल्ली और आगरा में की जाएगी।

आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए 40 जवानों की मौत का बदला लिया था। ये हमला 14 फरवरी को हुआ था। इसके बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना के जवानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर स्ट्राइक की थी। जिसमे लगभग 200 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबरें सामने आई थी।

संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, महावीर जैन और प्रज्ञा कपूर एक साथ फिल्म का निर्माण करने जा रही है। उनकी अगली फिल्म बालाकोट पर हुए एयर स्ट्राइक पर आधारित होने वाली है। इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। अब बालाकोट एयरस्ट्राइक पर फिल्म बनाएंगे भंसाली