×

बढ़ती उम्र में इस बात से डरते हैं सलमान खान, खुद किया खुलासा

 

सलमान खान की पिछली रिलीज फिल्म भारत ने बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई की है। साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। अब इस वक्त सलमान अपनी अगली फिल्म दबंग 3 की तैयारी कर रहे हैं। जो इसी साल क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही हैं। सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘दबंग 3’ के साथ दर्शकों के बीच होंगे। पिछले दो भागों की तरह सलमान की ये फिल्म भी एक्शन से भरपूर है। आपको बता दें कि सलमान खान की उम्र 53 साल की हो गई हैं। अब इस उम्र में उनके लिए एक्शन सीन करना कितना मु​श्किल है इस बारे में उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया कि, इस उम्र में एक्शन करना उनके लिए काफी मुश्किल है। इतना ही नहीं कई बार बढ़ती उम्र उन्हें परेशान भी करती है।सलमान खान ने कहा कि, ‘वैसे तो हमेशा से एक्शन करता आ रहा हूं इसलिए मेरी बॉडी को इसकी आदत है लेकिन एक वक्त के बाद ये परेशान कर देते हैं। क्योंकि हर एक एक्शन सीन की कम से कम 5-6 बार रिहर्सल करनी पड़ती है। इसमें बहुत गिरना पड़ना शामिल है। हर एक सीन में इतनी एनर्जी चाहिए होती है कि सीन करते करते ही थक जाते हैं…जब तक को चोट न लग जाए हम करते रहते हैं।’

जब सलमान से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें भी बढ़ती उम्र का डर सताता है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, ‘बढ़ती उम्र किसी को भी डरा सकती है। आपको पहले से ज्यादा हार्ड वर्क करना होता है, आपको हमेशा अपना बेस्ट देना होता है, तुम पहले की तरह अनुशासनहीन नहीं रह सकते।’

इस दौरान सलमान खान ने ये भी बताया कि, इन दिनों वो रात में सिर्फ तीन घंटे ही सो पाते हैं। रात भर वो या तो पेटिंग करते हैं और फिर टीवी देखते रहते हैं।

सलमान ने कहा कि, मैं बहुत ज्यादा नहीं सो पाता। मुश्किल से रात में 2-3 घंटे की ही नींद ले पाता हूं। मैं लिखता हूं, पेंट करता हूं और टीवी देखता हूं। मैं तो कई बार टीवी तब भी देखता रहता हूं जब उसमें सिर्फ कमर्शियल चलते हैं।