×

ये खान खरीदने वाला था शाहरूख खान का बंगला मन्नत

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरूख खान का बंगला मन्नत सिनेप्रेमियों के लिए किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं है। शाहरूख खान के जितने चाहने वाले हैं वो जब भी मुंबई का रूख करते हैं तो एक बार उनका बंगल मन्नत देखनेे जरूर जाते हैं। शाहरूख खान के इस बंगले को लेकर अक्सर कई सारे किस्से सुनने को मिलते हैं। जिसमे से एक किस्सा आज हम आपके अपने इस लेख में बताने जा रहे है। इस किस्से का खुलासा खुद बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान ने किया था। अपनी एक फिल्म रिलीज के दौरान सलमान खान ने बताया था कि, शाहरूख खान के बंगले मनन को वो खुद खरीदना चाहते थे लेकिन वो अपने पिता सलीम खान की वजह से ऐसा नहीं कर पाए थे। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार, जब सलमान खान ने अपने पिता सलीम से मन्नत को खरीदने के लिए बात की थी तो उन्होंने ये कहा था कि इतने बड़े घर का करोगे क्या। इसके बाद सलमान खान ने मन्नत को खरीदने का इरादा अपने दिमाग से निकाल दिया था। इसके बाद शाहरूख खान ने इस आलिशान बंगले को अपने नाम कर लिया। शाहरूख खान का बंगल इन दिनों इस लिए सुर्खियों में है क्योंकि हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके एक चाहने वाले ने पूछा कि, सर मन्नत में एक कमरे का किराया कितना होगा तो इसका जवाब देते हुए शाहरूख खान ने कहा कि, 30 साल की मेहनत पर पड़ेगा।’ खैर आपको बता दें कि सलमान खान बांद्रा स्थित गैलैक्सी अपार्टमेंट में फ्लैट में रहते है।

सलमान खान ने बताया था कि, शाहरूख खान के बंगले मनन को वो खुद खरीदना चाहते थे लेकिन वो अपने पिता सलीम खान की वजह से ऐसा नहीं कर पाए थे। जब सलमान ने अपने पिता सलीम से मन्नत को खरीदने के लिए बात की थी तो उन्होंने ये कहा था कि इतने बड़े घर का करोगे क्या। इसके बाद सलमान ने मन्नत को खरीदने का इरादा अपने दिमाग से निकाल दिया था। ये खान खरीदने वाला था शाहरूख खान का बंगला मन्नत