×

कभी नहीं बनेंगी सलमान खान की ‘वांटेड 2’ और ‘नो-एंट्री में एंट्री’? ये है कारण

 

बॉलीवुड के मशहूर और दबंग अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। भारत फिल्म की शूटिंग के बार सलमान अपनी अगली फिल्म में व्यस्त हो जाएंगे। वहीं इसी बीच खबरें आई है कि सलमान खान कभी भी अपनी सुपरहिट फिल्म वॉन्टेड और नो एंट्री में एंट्री फिल्म में काम नहीं करेंगे। इसका कारण अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर खबरें आ रही है। अब दोनों का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। जब तब मलाइका और अरबाज का तलाक नहीं हुआ था तब तक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर लोग दबी जुबान में बाते करते थे लेकिन तलाक के बाद तो अब दोनों ही अपने रिश्ते को खुलकर सामने आ रहे हें।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा के रिश्तों के कारण ही सलमान खान का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच चुका है। यही कारण है कि अब सलमान खान ने इन दोनों के अलावा बोनी कपूर से भी रिश्ता खत्म करने का फैसला ले लिया है।

आई खबरों के अनुसार, अब सलमान खान बोनी कपूर और अर्जुन कपूर की खान परिवार के समारोहों में एंट्री बिल्कुल बंद कर दी है। इतना ही नहीं उन्होंने फैसला किया है कि, वो बोनी कपूर के बैनर के लिए कभी फिल्में नहीं करेंगे। खबरें हैं कि सलमान खान बोनी कपूर के बैनर में बनने वाली ‘नो-एंट्री में एंट्री’ और ‘वांटेड 2’ कभी नहीं बनेंगी।