टाइगर और जोया ने सोशल मीडिया पर फैंस को इस अंदाज में दी क्रिससम की बधाई
Dec 25, 2017, 11:02 IST
आज क्रिससम के मौके पर बॉलीवुड सेलीब्रिटीज ने भी इस दिन को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। वैसे सलमान खान, कटरीना कैफ और निर्देशक अली अब्बास जफर के लिए त्योहार का मजा दोगुना ही हो गया। बता दें कि सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को साझा किया है, जिसमें अली, कटरीना और सलमान नजर आ रहे है। इस वीडियो में तीनों क्रिसमस प्रॉप्स के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान ने इस वीडियो को साझा करते हुए अपने फैंस को क्रिसमस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी है। सलमान ने कैप्शन में लिखा है कि, जोया और टाइगर की ओर से क्रिसमस की बधाई। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।