×

Saina Trailer: ​महिला दिवस पर रिलीज हुआ परिणीति चोपड़ा की फिल्म साइना का धमाकेदार ट्रेलर

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी फिल्म साइना भी शामिल है। परिणीति चोपड़ा की फिल्म साइना का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। महिला दिवस के मौके पर मेकर्स ने फिल्म साइना का ट्रेलर रिलीज कर दिया है जो इस वक्त वायरल हो रहा है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म के ट्रेलर में दमदार अवतार में नजर आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म साइना की कहानी मशहूर बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जिंदगी पर आधारित है। यही कारण है कि फिल्म में साइना के बचपन से लेकर अब तक की कहानी को दिखाया जाएगा। वो कैसे एक मशहूर बैटमिंटन स्टार बनी है इसकी कहानी को दिखाया जाएगा। अगर हम ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरूआत साइना की मां के किरदार में नजर आ रही अभिनेत्री मेघना मलिक से होती है। जो नन्ही साइना को बैडमिंटन स्टार बनने के सपने दिखाते हुए डायलॉग बोलती नजर आती हैं। इसके बाद से शुरू होता है फिल्म में साइना नेहवाल के बैटमिंटन स्टार बनने का सफर। जिसके लिए साइना काफी कड़ी मेेहनत करती है। हालांकि उनके लिए ये रास्ता आसान नहीं होता है लेकिन वो हर चुनौती को पार करके आगे बढ़ती जाती है। फिल्म में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने साइना नेहवाल का किरदार काफी अच्छे से निभाया है। जिसमे उनके किरदार और अभिनय की तारीफ करनी तो बनती हैं। परिणीति चोपड़ा इस फिल्म में भोली भाली नजर आती है। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर शानदार है। इसको देखकर ये कहा जा सकता है कि फिल्म को लोगों की तरफ से अच्छी प्रति​क्रिया मिलेगी। फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है। ये फिल्म इसी 26 मार्च को देशभर के सिनेमा हॉल में रिलीज की जाएगी।

Women Day 2021: बेटी और पत्नी अनुष्का की तस्वीर शेयर कर इस तरह विराट कोहली ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई

Shraddha Kapoor: बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा की बर्थडे पार्टी में स्टाइलिश अंदाज में पहुंची श्रद्धा कपूर

Bollywood Female Director: बॉलीवुड की मशहूर महिला डायरेक्टर, जिन्होंने फिल्मों में महिला किरदार की गढ़ी अलग परिभाषा