अमिताभ बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों को अस्पताल ने किया खारिज
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को बीती शनिवार को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उन दोनों को ही मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज के के लिए भर्ती कराया गया था। खुद को कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी थी। जैसे ही उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर ये जानकारी शेयर की चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। अमिताभ बच्चन को लेकर कई तरह की खबरें और वीडियो सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों तक छा गई।
लॉकडाउन में ही शादी कर लेंगे अभिनेता कार्तिक आर्यन, खुद दी जानकारी
आज अभिनेत्री रेखा कराएंगी अपना कोरोना टेस्ट, बंगला हुआ सील
दिल बेचारा अभिनेत्री संजना ने शेयर की सुशांत के साथ फेवरेट मूमेंट की तस्वीर