×

अजय-शाहरूख के साथ काम करने के अनुभव पर रोहित शेट्टी कही ये बात

 

बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अजय देवगन और शाहरूख खान के साथ काम किया है। रोहित शेट्टी ने जहां अजय देवगन के साथ गोलमाल और सिंघम फिल्म बनाई है तो वहीं शाहरूख खान के साथ चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले फिल्म बनाई है। इन चारों ही फिल्मों ने बॉक्स आफिस पर शानदार कमाई की है। साथ ही ये बॉलीवुड की सुपरहिट ​फिल्मों की लिस्ट में आती है। अब रोहित शेट्टी ने अजय देवगन और शाहरूख खान को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि है कि दोनों ही अभिनेताओं के काम करने का तरीका एक जैसा ही है। इसके अलावा रोहित शेट्टी ने कहा कि आज भी दोनों कलाकार अभिनय कर रहे है क्योंकि वे कड़ी मेहनत करते है अपने काम के प्रति ईमानदार हैं।

अजय देवगन और शाहरूख खान काम करने के अपने अभिनय पर बात करते हुए डायरेक्टर ने बताया कि, ‘उनका काम करने का तरीका एक ही है। दोनों बहुत मेहनती हैं। मैंने कभी ऐसा दिन नहीं देखा जब शाहरुख या रणवीर सिंह या अजय देवगन सेट पर आते हैं और कहते हैं कि वे थक गए हैं। आप उन्हें एक कोने में बैठकर उनकी लाइन्स का पूर्वाभ्यास करते हुए देखेंगे। आज वे जहां हैं, अपने काम के प्रति ईमानदारी के कारण और कभी भी यह धारणा नहीं बनाने के कारण हैं कि वे स्टार हैं।’

खैर आपको बता दें कि रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म सूर्यवंशी में व्यस्त हैं। जिसकी शूटिंग चल रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी।

डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अजय देवगन और शाहरूख खान के साथ कई फिल्में बनाई है। दोनों अभिनेताओं के साथ काम करने के अनुवभ पर रोहित ने कहा कि, उनका काम करने का तरीका एक ही है। दोनों बहुत मेहनती हैं। आप उन्हें एक कोने में बैठकर उनकी लाइन्स का पूर्वाभ्यास करते हुए देखेंगे। अजय-शाहरूख के साथ काम करने के अनुभव पर रोहित शेट्टी कही ये बात