×

इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे अजय और सारा

 

बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने​ फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग पूरी कर रली है। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म की तैयारी भी शुरू कर ली है। रोहित शेट्टी की अगली फिल्म गोलमाल 5 है। जी हां आपको बता दें कि पिछले साल रिलीज फिल्म सिंबा के सॉन्ग आंख मारे से रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म गोलमाल की टीम के जरिए 5वीं फिल्म का हिंट दे दिया था। अब ऐसे में अभिनेता अजय देवगन के पास बैक टू बैक कई फिल्में हैं। अब ये तो आप जानते हैं कि गोलमाल सीरीज में कुछ अभिनेताओं को होना बहुत ज्यादा है जो हर सीरीज में नजर आते है। जिसमे अजय देवगन, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और अरशद वारसी प्रमुख हैं। फिल्म गोलमाल की पिछली सीरीज में अजय देवगन के साथ परिणीति चोपड़ा को कास्ट किया गया था। वहीं इस बार जिस अभिनेत्री को लेने की बात चल रही है उसका नाम जानने के बाद आप खुश हो जाएंगे। जी हां वो कोई और नहीं बल्कि सारा अली खान है। जो अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आ सकती है। आपको बता दें कि सारा अली खान के खाते में कार्तिक आर्यन के साथ लव आजकल 2 और वरूण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर 1 जैसी फिल्में हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले रोहित शेट्टी और सारा अली खान मनीष पॉल के शो में नजर आए थे। जिस दौरान मस्ती और मजाक के बीच डायरेक्टर ने कहा था कि वो गोलमाल 5 में सारा अली खान दिखाई देंगी।

लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट ये है कि खुद सारा अली खान पूछती हैं रोहित शेट्टी से कि क्या आपको अगली गोलमाल फिल्म के लिए हिरोइन मिली है सर? इसके जवाब में रोहित शेट्टी कहते हैं कि जब भी गोलमाल बनेगी मैं आपको ही लूंगा।
फिल्म गोलमाल 5 की घोषणा हाल ही में रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। जिसके बाद से अब फैंस फिल्म की रिलीज के लिए काफी उत्साहित है हालांकि इसमे अभी समय लगेगा।

फिल्म गोलमाल की पिछली सीरीज में अजय देवगन के साथ परिणीति चोपड़ा को कास्ट किया गया था। वहीं इस बार जिस अभिनेत्री को लेने की बात चल रही है वो सारा अली खान है। जो अजय देवगन के साथ नजर आ सकती है। मनीष पॉल के शो में रोहित शेट्टी कहते हैं कि जब भी गोलमाल बनेगी सारा को ही लूंगा। इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे अजय और सारा