×

तो इस महीने वतन वापसी करेंगे अभिनेता ऋषि कपूर

 

बॉलिवुड के सीनियर अभिनेता ऋषि कपूर इस वक्त भारत में नहीं हैं। वो पिछले एक साल से न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर पिछले साल ही अपने कैंसर का इलाज करवाने न्यूयॉर्क गए थे। अब आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि वो जल्द ही भारत वापसी कर सकते है। ऐसा माना जा रहा है कि, वह अगस्त के अंत तक भारत वापस आ जाएंगे। अखबार ‘मुंबई मिरर’ की खबर के अनुसार, ऋषि कपूर रिकवर कर रहे हैं और 4 सितंबर को पड़ने वाले अपने 67वें जन्मदिन पर भारत वापस आ सकते हैं। हालांकि इस बारे में ऋषि कपूर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘हां, मैं अगस्त के अंत तक वापस आने की कोशिश कर रहा हूं और यह इस पर निर्भर करता है कि हॉस्पिटल के डॉक्टर क्या कहते हैं। अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और जबतक वापस लौटूंगा तब तक 100 पर्सेंट ठीक हो जाऊंगा।’वहीं अभिनेत्री ऋषि कपूर के नजदीकी एक सूत्र के अनुसार, ऋषि अपना जन्मदिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ भारत में मनाना चाहते हैं। अभी ऋषि कपूर न्यू यॉर्क के एक प्राइवेट अपार्टमेंट में रह रहे हैं। अभी उन्हें रोजाना चेक-अप के लिए हॉस्पिटल जाना होता है। ऋषि अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपने बारे में फैन्स को अपडेट देते रहते हैं।ऋषि कपूर जब से न्यूयॉर्क गए है तभी से बॉलीवुड के कई कलाकार और उनके दोस्त उनसे मिलने वहां पहुंच चुके हैं। इसमें करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, जावेद अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, मुकेश अंबानी, राजकुमार हिरानी, बोमन इरानी और अनुपम खेर सेलेब्स शामिल है।

अभिनेता ऋषि कपूर पिछले साल ही अपने कैंसर का इलाज करवाने न्यूयॉर्क गए थे। अब आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि वो जल्द ही भारत वापसी कर सकते है। ऐसा माना जा रहा है कि, वह अगस्त के अंत तक भारत वापस आ जाएंगे। अखबार 'मुंबई मिरर' की खबर के अनुसार, ऋषि कपूर रिकवर कर रहे हैं और 4 सितंबर को पड़ने वाले अपने 67वें जन्मदिन पर भारत वापस आ सकते हैं। तो इस महीने वतन वापसी करेंगे अभिनेता ऋषि कपूर