×

हर दशक में बदला राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का राग

 

वन्दे मातरम् हमारा राष्ट्रगीत है। जिसको बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय ​ने लिखा था जो संस्कृ​त भाषा में हैं। वन्दे मातरम् गीत को पहली बार रविंद्र नाथ टैगोर ने साल 1896 में गाया था। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय के द्वारा जब ये राष्ट्रगीत लिखा गया था तो कई सालों तक ये ऐसे ही पड़ा रहा। लेकिन बाद में उन्होंने अपने उपन्यास में आनंद मठ में इसे शामिल किया। ये गाना उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चित हुआ जब कलकत्ता में बंग भंग अंदोलन की शुरूआत हुई थी। ये गीत हर एक क्रांतिकारी के लिए जोश पैदा करने वाला था। इसके बाद से वंदे मातरम् गीत आज हमारा राष्ट्रगीत बन गया। राष्ट्रगीत को कई गीतकारों और गायक ने अपने अपने अंदाज में पेश किया। आज हम आपके लिए वन्दे मातरम् के सभी वर्जन लेकर आए हैं।

फिल्म आनंद मठ में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् को पहली बार शामिल किया गया था। फिल्म आनंद मठ का ये सबसे पुराना और ओरिजनल गीत हैं। जिसमे मुख्य किरदार के तौर पर पृथ्वीराज कपूर, गीता बाली और भारत भूषण जैसे दिग्गज शामिल थे। इस गीत को हेमंत कुमार ने गया था और इसका म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया था। ये साल 1951 में रिलीज किया गया था।

इसके बाद इस गाने को साल 1952 में एक बार फिर से नए तर्ज पर गाया गया। जिसका म्यूजिक तो हेमंत कुमार ने ही दिया है। इस गाने को हेमंत कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया था। ये गीत सबसे ज्यादा पुराना है लेकिन आज भी इसे सुनते ही लोगों में देश के लिए जोश भर जाता है।

इसके बाद इसका दूसरा वर्जन साल 1998 में रिलीज किया गया था। जिसको एक बार फिर से लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया है। लता मंगेश्कर का ये गीत सबसे ज्यादा लोगों के बीच लोकप्रिय हुआ। इसे आज और 90 के लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

इस अगला वर्जन शीमारो ने ​क्रिएट किया था। काफी ज्यादा पसंद किया गया है। इस गाने को कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पसंद किया है।

इसके बाद वन्दे मातरम् को मशहूर भारतीय म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने नया वर्जन बनाया। इसमे कोई दो राय नहीं है कि ए आर रहमान के द्वारा बनाया गया इसका नया वर्जन भी लोगों को काफी पसंद आया।

 

आज हम आपके लिए वन्दे मातरम् के सभी वर्जन लेकर आए हैं। फिल्म आनंद मठ में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् को पहली बार शामिल किया गया था, गाने को साल 1952 में एक बार फिर से नए तर्ज पर गाया गया, दूसरा वर्जन साल 1998 में रिलीज किया गया था, लता ने अपनी आवाज से सजाया, अगला वर्जन शीमारो ने ​क्रिएट किया था और वन्दे मातरम् को ए आर रहमान ने नया वर्जन बनाया। हर दशक में बदला राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का राग