×

Republic Day 2021: बॉलीवुड के इन कलाकारों ने परदे पर निभाया भगत सिंह का किरदार

 

देशभर में 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस की धूम रहती है। इस दिन सभी आफिस और स्कूल कॉलेज में अवकाश घोषित किया जाता है। ये दिन हर देशवासी के लिए बेहद खास है। आजादी के बाद देश में 26 जनवरी 1950 को भारत सरकार अधिनियम को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। देश को गुलामी से आजाद कराने के लिए कई क्रांतिकारी ने अपना अपना बलिदान किया है। इसमे से एक दिग्गज स्वंतत्रता सेनानियों में से एक भगत सिंह भी है। भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित बॉलीवुड में कई फिल्में बनी है। कई बॉलीवुड कलाकारों ने भगत सिंह के किरदार को परदे पर निभाया है। आइए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में —

शम्मी कपूर
फिल्म शहीद भगत सिंह में शम्मी कपूर ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। ये फिल्म साल 1963 में रिलीज हुई थी।

मनोज कुमार
मनोज कुमार बॉलीवुड के भारत कुमार है जिन्होंने अपने करियर के दौरान कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया है। इसी लिस्ट में उनकी फिल्म शहीद भी आती है। जिसमे वो भगत सिंह के रोल में नजर आए थे। फिल्म शहीद साल 1965 में रिलीज हुई थी।

सोनू सूद
साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म शहीद-ए-आज़म में अभिनेता सोनू सूद ने भगत सिंह का किरदार निभाया था।

बॉबी देओल
सोनू सूद के बाद सिल्वर स्क्रीन पर अभिनेता बॉबी देओल भी साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 23 मार्च 1931: शहीद में भगत सिंह का किरदार निभाया था। जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

अजय देवगन
सिंघम अभिनेता अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म द लीजेंट आफ भग​त सिंह में निभाया था। अजय देवगन के द्वारा निभाया गया भगत सिंह का किरदार अमर हो गया।

Jayashree Ramaiah found dead: साउथ की इस मशहूर अभिनेत्री की संदिग्ध हालत में मौत, शोक में इंडस्ट्री

RRR: राजामौली की फिल्म ट्रिपल आर की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सुनकर खुश हो जाएंगे फैंस

Varun Dhawan: पर्सनल से लेकर प्रोफेश्नल तक, बेहद लकी है वरूण धवन के लिए साल 2021