×

Deepika Ranveer Wedding: पहली नजर में ही दीपिका को दिल दे बैठे थे रणवीर, ऐसे हुई थी मुलाकात

 

आखिरकार काफी लंबे समय से आ रही अफवाहों के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तारीख आ ही गई। बीते दिन यानी की रविवार को अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। पिछले काफी समय से दोनों की शादी की तारीख का लेकर कई तरह की खबरें आ रही थी लेकिन अब इन सभी पर विराम लग गया है साथ ही ये फाइनल हो गया कि रणवीर और दीपिका अगले महीने की 14 तारीख को परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। अब तो दोनों की शादी होने वाली है। दोनों पिछले पांच सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रणवीर सिंह को दीपिका से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। जी हां इस बात का खुलासा खुद रणवीर ने किया है। पिदले दिनों हिंदुस्तान टाइम्स के एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने ये बात कही थी। उन्होंने इस दौरान बताया था कि वो कैसे दीपिका से मिले थे और पहली नजर में ही उनके फैन बन गए थे। रणवीर सिंह ने बताया कि, उस दिन दीपिका एक गाउन पहनकर आई थीं। वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उस दिन मेरा जन्मदिन था।

रणवीर कहा कि, मैं अपने माता-पिता और बहन के साथ खाना खाने के लिए बैठा था। तभी मैंने अपने पेरैंट्स के कान में धीरे से कहा, वो देखो दीपिका पादुकोण। तो उन्होंने पूछा क्या तुम उसे हैलो कहोगे? मैंने कहा हां, हां जरूर। तभी दीपिका और उसकी साथी वहां से निकलने लगीं। मैं उसे हैलो कहने के लिए बढ़ा ही था लेकिन तभी मैंने कुछ ऐसा खा लिया था कि मेरा चेहरा खराब हो गया और मुझे रिएक्शन हो गया।

रणवीर सिंह ने आगे कहा कि, ये मेरी दीपिका से पहली मुलाकात थी। मैं उन पर अपना इम्प्रेशन बनाना चाहता था लेकिन चेहरा ही खराब हो गया। उनसे बात करते वक्त मैं सिर्फ अपने चेहरे के बारे में सोच रहा था। चेहरे पर दाने फूट रहे थे और मैं रोशनी से उनको बचाने की कोशिश में लगा था ताकि दीपिका देख न लें।

आपको बता दें कि दोनों की शादी की खबरें तो काफी पहले ही आने लगी थी लेकिन कोई पुख्ता तारीख नहीं थी। हालांकि अब एक साफ हो गया है कि दोनों 14 नवंबर को शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। जिसके लिए दोनों के परिवार वालों ने शादी भी शुरू कर दी है।