×

दीपिका के इस एक गाने को देखकर बदल गया था रणवीर सिंह का सबकुछ

 

हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली में शादी की थी। शादी के बाद दोनों अक्सर चर्चा में बने हुए है। वहीं अभिनेता रणवीर सिंह को अपनी पत्नी और अभिनेता दीपिका पादुकोण पर काफी ज्यादा गर्व है। रणवीर सिंह का कहना है कि उन्हें अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण पर गर्व है। रणवीर सिंह के अनुसार, दीपिका जो भी करती हैं, उसमें अपना 100 फीसदी देती हैं। आपको बता दें कि अभिनेता रणवीर जल्द ही जी टीवी के ‘सा रे गा मा पा’ शो में बतौर गेस्ट दिखाई देंगे। इसकी शूटिंग के दौरान रणवीर ऐश्वर्या पंडित नाम की एक प्रतियोगी की परफॉर्मेस देखकर चकित हो गए। आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने साल 2013 में आई फिल्म उनकी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के गाने ‘नगाडा संग ढोल’ गाया था। उन्होंने गाने की शूटिंग के दिनों को याद किया।

रणवीर सिंह ने कहा कि, इस गीत ने मेरी पुरानी यादें याद दिला दी। मैं उससे पहले शायद ही कभी दीपिका से मिला होऊंगा। उस समय आकर्षण तक ही सीमित था। जब मैंने उन्हें (दीपिका) ‘नगाडा..’ पर परफॉर्म करते देखा, तो चीजें बदल गईं। उसके बाद मैंने कलाकार के रूप में उन्हें और अधिक सम्मान देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि, मुझे अपनी पत्नी पर बहुत गर्व है, वह जो करती हैं, उसमें अपना 100 प्रतिशत देती हैं। मुझे याद है 2015 में दीपिका ने बैक टू बैक पांच ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी।”

दोनों ने बीते द‍िनों 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुई दीपवीर की शादी पूरे देश में चर्चा में बनी रही। शादी में चुन‍िंदा मेहमानों को बुलाया गया था। इसके बाद दीपवीर ने 3 र‍िसेप्शन पार्टी रखीं।