×

अभिनेता रणवीर सिंह ने हेटर्स को दिया जवाब

 

बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में बने रहते है। इसके अलावा पिछले कई सालों में लगातार हिट देकर उन्होंने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने परदे पर ऐसे कई किरदार निभाया है जो उनके फैंस को पसंद आया है। इसके अलावा आपको बता दें कि रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज को शेयर करते रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रणवीर सिंह अक्सर अपने फैंस के साथ चैट सेशन में भी बात करते हुए नजर आते हैं।

हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्‍टाग्राम पर लाइव के दौरान हेटर्स को अपने अंदाज में जवाब दिया। सेशन के बीच उन्‍होंने कहा कि, उन्‍हें कई सारे कॉमेंट्स मिल रहे हैं जैसे ‘ऐ म्‍यूजिक बंद कर, ऐ तेरे को हिंदी नहीं आती है क्‍या?, ऐ जोकर लग रहा है।’

इसका जवाब देते हुए अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि, ‘तुम लोगों को कुछ काम धंधा नहीं है? तुम लोग कुछ और जाके करो ना, मेरी लाइफ में क्‍यों आए हो?’

खैर अगर हम रणवीर सिंह के काम की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगे। जो पिछले साल अप्रैल में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके अलावा उनकी पत्नी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। ये दोनों की शादी के बाद पहली फिल्म जिसमे साथ में नजर आने वाले है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।

अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्‍टाग्राम पर लाइव के दौरान हेटर्स को अपने अंदाज में जवाब दिया। सेशन के बीच उन्‍होंने कहा कि, उन्‍हें कई सारे कॉमेंट्स मिल रहे हैं जैसे 'ऐ म्‍यूजिक बंद कर, ऐ तेरे को हिंदी नहीं आती है क्‍या?, ऐ जोकर लग रहा है।' अभिनेता रणवीर सिंह ने हेटर्स को दिया जवाब