×

रणबीर-आलिया के रिश्ते को लेकर पहली बार बोलीं बहन रिद्धिमा, कह दी ये बात…

 

पिछले काफी समय से बॉलीवुड के हॉट और चर्चित कपल की लिस्ट में शुमार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के चर्चे जोरों पर है। आए दिन दोनों को लेकर कोई न कोई खबरें आती रहती है। शायद ही ऐसा कोई दिन जाता हो कि जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की कोई खबर न आती हो। जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनेत्री सोनम कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे जहां लोग उन्हें बस देखते ही रह गए थे। इसी के बाद से दोनों के अफेयर की चर्चा काफी जोरों से शुरू हो गई थी। अब हाल ही में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने दोनों के रिश्ते पर बात की है। ये पहली बार है जब रणबीर कपूर की बहन ने दोनों के रिश्ते को लेकर कोई बात की है।

हिंदुस्ताज टाइम्स को दिए गए हाल ही के एक इंटरव्यू में रिद्धिमा कपूर ने कहा कि, कयासबाजी हो रही है उनसे ही पूछिये।

उन्होंने आगे कहा कि, मैं इस बारे में और क्या कह सकती हूं। मैं खुश हूं कि मेरा भाई रिलेशनशिप में हैं। रिद्धिमा कपूर ने भले ही रणबीर और आलिया के रिलेशनशिप के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन उन्होंने इंटरव्यू में यह जरूर कहा कि वे खुश हूं।

कुछ समय पहले मैगजीन जीक्यू इंडिया को दि‍ए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए कहा था कि, हां, यह सबकुछ अभी नया है। नया नया प्यार आपके अंदर बहुत सारी उत्सुकता लेकर आता है। आपकी पुरानी ट्रिक्स अचानक नयी हो जाती है। आज मैं पहले से ज्यादा बैलेंस हूं, मुझे रिश्तों की वैल्यू है। लेकिन इन सबसे अहम यह है कि फिलहाल इस (रिश्ते) पर बात करना जल्दबाजी होगी। एक कलाकार के तौर पर, एक व्यक्ति के रूप में, आलिया का काम देखता हूं, जब उन्हें एक्टिंग करते हुए देखता हूं, बल्कि जिंदगी में भी, वह जो कुछ भी देती है, मैं उसे अपने लिए लेना चाहता हूं।

आपको बता दें कि इस वक्त दोनों अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त है। जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर है।