×

फिल्म शमशेरा में ऐसा होगा रणबीर कपूर का किरदार

 

बीते ​साल यशराज बैनर ने अपनी फिल्म शमशेरा का ऐलान किया था। इसके बाद से फिल्म को लेकर कोई खास अपडेट सामने नहीं आई थी। जबकि ऐलान के बाद से दर्शक फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को लेकर बीते दिनों सिर्फ इतना ही बताया गया था कि इसमे रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर नजर आएंगे। इसके अलावा और कोई भी जानकारी सामने नहीं आई थी। खैर अब हम आपको बता दें कि इस वक्त फिल्म शमशेरा की शूटिंग चल रही है जो अगले साल तक खत्म हो जाएगी। इस वक्त आई ताजा खबरों के अनुसार फिल्म की कहानी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई हैं। इस जानकारी को सुनने के बाद आप खुश हो जाएंगे। शमशेरा​ फिल्म की कहानी 18वीं सदी की होगी, जिसमें रणबीर कपूर एक डकैत का किरदार निभाएंगे और संजय दत्त खलनायक के रूप में दिखेंगे। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म में एक दलित का किरदार निभाने वाले हैं जो अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है। शमशेरा एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो डकैत ट्राइब के आसपास घूमती दिखेगी। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर का बेहद अलग अवतार दिखने वाला है जो इससे पहले किसी ने नहीं देखा है।

इसके अलावा फिल्म शमशेरा में अभिनेता रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में ईरावती हर्षे का भी शमशेरा में अहम किरदार होगा। ईरावती फिल्म में रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाने वाली है।

वहीं फिल्म में वाणी कपूर का किरदार क्या होगा इसके बारे में कोई ताजा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर है कि वो रणबीर के साथ एक बेहद अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। शमशेरा के अलावा रणबीर कपूर के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट हैं जिस पर वो काम कर रहे हैं।

शमशेरा​ फिल्म की कहानी 18वीं सदी की होगी, जिसमें रणबीर कपूर एक डकैत का किरदार निभाएंगे और संजय दत्त खलनायक के रूप में दिखेंगे। रणबीर फिल्म में एक दलित का किरदार निभाने वाले हैं जो अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है। फिल्म में रणबीर डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म शमशेरा में ऐसा होगा रणबीर कपूर का किरदार