×

प्यार में डूबने के बाद कैसा महसूस कर रहे रणबीर कपूर

 

इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मस्त्र को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म की शूटिंग पिछले काफी समय से चल रही हैं। इसके अलावा दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा काफी जोरों से है। हालांकि जब भी दोनों से इस बारे में बात की जाती है तो कुछ भी साफ तौर पर कहने से बचते हुए नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेता रणबीर कपूर ने आलिया के साथ अपने अफेयर की बात को कबूलते हुए कहा था कि, अभी ये बहुत नया मामला है, लेकिन ये बात नई होने के बावजूद गहरी होती जा रही है। बीते दिनों रणबीर ने प्यार में डूबे हुए होने के बारे में अनुपम चोपड़ा को इंटरव्यू देते हुए बताया था कि, प्यार में होना सबसे खूबसूरत चीज है, यह सबसे खुशनुमा एहसास है। इश्क में हर चीज अच्छी लगती है, पानी भी प्यार में शरबत लगता है।इसके अलावा रणबीर कपूर ने बीते दिनों शादी, बच्चों और परिवार के बारें में भी बात की थी। रणबीर ने कहा था कि, मैं शादी में यकीन रखता हूं। मुझे मेरे बच्चे चाहिए, मेरी पत्नी चाहिए, मुझे मेरा खुद का परिवार चाहिए। उम्मीद है कि, मुझे यह खुशकिस्मती जल्द ही मिलेगी।

आपको बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर के अफेयर की तब से खबरें आने लगी थी जब दोनों ने एक साथ सोनम कपूर की शादी में एंट्री की थी। इसके बाद से आलिया और रणबीर के प्यार के किस्से आग की तरह बॉलीवुड के गलियारें में फैलने लगे।

खैर इस वक्त दोनों ही अपनी फिल्म ब्रह्मस्त्र में व्यस्त है जो अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।

अभिनेता रणबीर कपूर ने आलिया के साथ अपने अफेयर की बात को कबूलते हुए कहा था कि, अभी ये बहुत नया मामला है, लेकिन ये बात नई होने के बावजूद गहरी होती जा रही है। बीते दिनों रणबीर ने प्यार में डूबे हुए होने के बारे में अनुपम चोपड़ा को इंटरव्यू देते हुए बताया था कि, प्यार में होना सबसे खूबसूरत चीज है, यह सबसे खुशनुमा एहसास है। इश्क में हर चीज अच्छी लगती है, पानी भी प्यार में शरबत लगता है। प्यार में डूबने के बाद कैसा महसूस कर रहे रणबीर कपूर