शोले बनाने के लिए रमेश सिप्पी के पास नहीं थे पैसे
आज हिंदी सिनेमा को शोले जैसी बेहतरीन और यादगार फिल्म देेने वाले निर्देशक और निर्माता रमेश सिप्पी का जन्मदिन है। उनका जन्म 23 जनवरी 1947 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे के रमेश सिप्पी ने फिल्म शोले का निर्माण कैसे किया और इसके निर्माण में क्या क्या परेशानियां उनके सामने आई थी। रमेश सिप्पी ने साल 1975 को शोले रिलीज कर बॉलीवुड में इतिहास रच दिया था। उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हैं। आज तक बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी फिल्म नहीं बनी जिसकी लंबे समय तक चर्चा हो लेकिन शोले 70 के दशक से लेकर आज की यंग जनरेशन को भी काफी पसंद आती हैं।
एक बाद एक बातचीत के दौरान रमेश ने बताया था कि उनके पास फिल्म शोले बनाने के लिए पैसे नहीं थे तो उन्होंने अपने पिता से पैसे मांगे थे। हालांकि उनके पिता ने उनकी मदद की थी और फिल्म शोले करीब 3 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि उस वक्त फिल्म की स्टारकास्ट में महज 20 लाख रूपए ही लगे थे।