×

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड का ताज जीते हो गए 20 साल, ऐसे बनी ग्लोबल आइकन

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल आइकन है। उन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। आज फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा का एक बड़ा नाम है। आज उनकी पहचान दुनियाभर में है। प्रियंका चोपड़ा के पास आज दौलत और शोहरत किसी चीज की कोई कमी नहीं है। लेकिन उनको ये पहचान और नाम खैरात में नहीं मिली है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरूआत में काफी संघर्ष किया था।उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले बतौर मॉडल अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद साल 2000 में भारत को नई मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा के रूप में मिली थी। ये सम्मान अपने नाम करके प्रियंका चोपड़ा ने भारत का नाम पूरी दुनिया में किया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 30 नवंबर को 2000 को मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। इस ताज को अपने नाम करने के बाद प्रियंका चोपड़ा के लिए बॉलीवुड का रास्ता खुल गया और आज आलम ये है कि दो दशक में वो एक इंटरनेशनल स्टार बन गई है। प्रियंका चोपड़ा ने इस खास मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमे वो अपने सबसे यादगार दिन को याद कर रही है। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो उनका जन्म 18 जुलाई को 1982 को बिहार के जमशेदपुर में हुआ था। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पढ़ाई अमेरिका, बरेली और लखनउ जैसी जगहों पर की। इसके बाद उन्होंने 2000 में मिस वर्ल्ड में पार्टिसिपेट किया और जीत हासिल की। इस ताज को अपने नाम करने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड का रूख किया। उनकी पहली फिल्म द हीरो थी इसके बाद उनकी फिल्म अंदाज आई। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद प्रियंका ने आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब वो आने वाले दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।

Jacqueline Fernandez: अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे में हुई जैकलीन की एंट्री, अगले साल से शुरू होगी शूटिंग

KGF Makers: केजीएफ के मेकर्स 2 दिसंबर की दोपहर करने वाले हैं ये बड़ा ऐलान, फैंस उत्साहित

Sara Ali Khan: सारा अली खान को फिल्म कुली नंबर 1 के पर डेविड धवन ने लागई थी डांट