×

Inside Pics: प्रतीक बब्बर ने गर्लफ्रेंड सान्या संग रचाई शादी, नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे कई दिग्गज

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज बब्बर के बेटे और अभिनेता प्रतीक ​बब्बर ने 23 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर के साथ शादी की है। दोनों की शादी के फंक्शन 3 दिनों तक चला हैं। पिछले दिनों हमने आपको प्रतीक बब्बर और सान्या सागर की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी। अब प्रतीक बब्बर और सान्या सागर की शादी की तस्वीरें आ चुकी हैं। प्रतीक बब्बर और सान्या सागर ने मराठी रीति रिवाज से शादी की हैं। अगर हम इस दौरान दोनों के लुक की बात करें प्रतीक बब्बर ने क्रीम कलर का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। प्रतीक ने रश्मों के दौरान लाल रंग की पारंपरिक चुनरी भी ओढ़ी। वहीं दुल्हन बनी सान्या सागर ने लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। आपको बता दें कि दोनों की शादी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक होटल से हुई। इस शादी में बॉलीवुड की कई बड़े नेताओं ने पहुंचकर दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया। प्रतीक बब्बर की पत्नी सान्या बसपा सुप्रीमो मायावती के पूर्व ओएसडी पवन सागर की बेटी हैं। सान्या पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने लंदन से फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग में डिग्री भी ली है। आपको बता दें कि, सान्या और प्रतीक पिछले साल जनवरी में एक दूसरे से सगाई की थी। दोनों लगभग एक दूसरे को 9 सालों से जानते हैं। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप साल 2017 से शुरू हुआ था।

प्रतीक बब्बर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। प्रतीक बब्बर को आखिरी बार फिल्म बागी 2 में देखा गया था। इसमे मुख्य किरदार के रूप में दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ नजर आए थे।