×

पश्मीना रोशन ने डेब्यू फिल्म में ही लिपलॉक कर मचाया धमाल, दोस्तों की उलझी प्रेम कहानी Ishq Vishk Rebound का ट्रेलर लॉन्च 

 

मूवीज न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 21 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'इश्क विश्क रिबाउंड' में पश्मीना रोशन, रोहित सराफ और जिबरान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। ट्रेलर में तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जिनके बीच लव ट्राएंगल दिखाया गया है।

क्या है ट्रेलर?
ट्रेलर की शुरुआत तीन दोस्तों के बीच गहरी दोस्ती से होती है, जो मॉडर्न जमाने की लव स्टोरी में फंस जाते हैं। दोस्ती, प्यार, रिश्ते और सिचुएशनशिप के बीच फंसकर पश्मीना रोशन और रोहित सराफ अपने-अपने पार्टनर से ब्रेकअप कर लेते हैं। बाद में दोनों एक-दूसरे की तरफ आकर्षित होते हैं और दोनों के बीच काफी रोमांस देखने को मिलता है।


पश्मीना ने अपनी पहली फिल्म में किया था लिपलॉक

'इश्क विश्क रिबाउंड' पश्मीना रोशन की पहली फिल्म है और इस फिल्म के ट्रेलर में वे रोहित सराफ के साथ खूब लिपलॉक करती नजर आ रही हैं। पश्मीना रोशन, रोहित सराफ और जिबरान खान के अलावा नायला ग्रेवाल फिल्म के अहम किरदारों में से एक हैं। पश्मीना की यह डेब्यू फिल्म है, वहीं रोहित सराफ इससे पहले वेब सीरीज मिसमैच और फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आ चुके हैं। नायला ग्रेवाल हाल ही में माला लीगल है में नजर आई थीं।

<a href=https://youtube.com/embed/oip7nX8yKN4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/oip7nX8yKN4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Ishq Vishk Rebound - Official Trailer | Rohit Saraf, Pashmina Roshan, Jibraan Khan, Naila Grrewal" width="695">
फिल्म की स्टारकास्ट

निपुण अविनाश धर्माधिकारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को रमेश तुरानी और जया तुरानी ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा कुशा कपिला, सुप्रिया पिलगांवकर, आकर्ष खुराना, शिल्पा विशाल शेट्टी, शतफ फिगर, अनीता कुलकर्णी और शीबा चड्ढा भी फिल्म का हिस्सा हैं।