प्रियंका चोपड़ा के बाद अब क्या परिणीति की है शादी की बारी
बीते 18 अगस्त को प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकन सिंगर बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई करके मुंबई में धूम मचा दी थी। इस दौरान की दोनों की कई तस्वीरें काफी समय तक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही। अब जब इसके बारें में परिणीति चोपड़ा ने पूछा गया तो इसका जवाब देते हुए परिणीति चोपड़ा ने कहा कि, वह बेहद खुश हैं कि प्रियंका और निक एक होने जा रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा ने निक के बारे में बात करते हुए कहा कि, मैं निक और मिमी दीदी के लिए बहुत खुश हूं। निक बहुत ही सिंपल, धार्मिक और शांत रहने वाले इंसान हैं। वही दीदी, आपको पता है पूरी तरह से धमाका टाइप की है। वो दोनों एक दूसरे को पूरा करते हैं। वहीं इसी दौरान जब जागरण डॉट कॉम ने परिणीति चोपड़ा से पूछा कि वह खुद कब शादी करने जा रही है तो इसका जवाब देते हुए परिणीति ने कहा कि, प्रियंका की शादी की बात होते ही उनसे भी यह सवाल जरूर पूछा जायेगा।