×

Aishwarya Rai के Birthday पर रोमांटिक हुए अभिषेक बच्चन, यूं कर बैठे इश्क का इजहार

 

बीते दिन यानी 1 नवंबर को बॉलीवुड की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना 45वां जन्मदिन मनाया। ऐश्वर्या राय बच्चन के इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए हर किसी ने काफी खास बनाया। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन के पति और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने उनके बेहद खास तरीके से बर्थडे विश किया था। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन अपना 45वां जन्मदिन अपने माता-पिता के पास जाकर मनाया। जिसकी कई तस्वीरों ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वहीं उनके पति अभिषेक बच्चन ने अपनी प्यारी पत्नी ऐश्वर्या राय की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, हैप्पी बर्थडे वाइफ, आई लव यू… मेरा सुखचैन…।

ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म मंगलुरु में 1 नवंबर 1973 को हुआ था। ऐश्वर्या राय बचपन में आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं, इसके लिए उन्होंने इंस्टिट्यूट में एडमिशन भी ले लिया था। लेकिन लगता हैं कि किस्मत को और मंजूर था। ऐश्वर्या राय मॉडलिंग में करियर बनाने के चलते उन्होंने वह कोर्स बीच में ही छोड़ दिया। आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या दूसरी इंडियन मॉडल हैं। इससे पहले 1966 में मुंबई की रीता फारिया ने यह अवॉर्ड जीता था। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है। फिल्मों में सुपरहिट होने के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से साल 20 अप्रैल 2007 में शादी कर ली थी। दोनों की शादी अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में हुई। इनका रिसेप्शन मुंबई के ताज होटल में किया गया।