×

स्टाइलिश ड्रेस में दिखने वाले सेलेब्स किराए पर लेते हैं कपड़े

 

इन दिनों इंडिया टुडे कॉन्क्लेव चल रहा है। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं और मनोरंजन की दुनिया के कई हैरान करने वाले खुलासे भी कर रहे हैं। जिनको सुनने के बाद एक बार के लिए तो आपको विश्वास नहीं होगा कि क्या वाकई में ऐसा होता है। बीते दिन इस कार्यक्रम का हिस्सा मशहूर म्यूजिशियन निकिता गांधी और लगनजीता चक्रवर्ती शामिल हुए। सेशन Eastern Melody: How the East inspires my music में निकिता और लगनजीता दोनों ने ही अपने करियर, इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल और म्यूजिक जैसे कई मुद्दों पर बात की साथ ही कई सवालों के दिलचस्प जवाब भी दिया। इस दौरान निकिता गांधी ने ग्लैमरस वर्ल्ड में रेंट पर कपड़े लेने के ट्रेंड पर भी बात की और हैरानी जताई।

निकिता गांधी ने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि, मैं अरिजीत को सिर्फ उनकी सिंगिंग के लिए पंसद नहीं करती। बल्कि उनका मुझे फर्क नहीं पड़ने वाला एटिटीयूड भाता है। वो अवॉर्ड फंक्शन में कुर्ता पायजामा में आ जाएंगे, जो किसी डिजाइनर के नहीं होंगे। ऐसा ही होना चाहिए।

‘हम आज जो भी हैं अपनी सिंगिंग की वजह से हैं। अभी ऐसा ट्रेंड है कि लोग डिजाइनर कपड़े पहनते हैं हर इवेंट में। मेरे ग्लैमर इंडस्ट्री के फ्रेंड्स कपड़े रेंट पर लेते हैं। वो हर शो के लिए कपड़े रेंट पर लेते हैं। मैं ये नहीं कर सकती, मुझे अभी तक ये कॉन्सेप्ट समझ नहीं आया। मुझे समझ नहीं आता कि कैसे हजारों रुपए उस कपड़े पर खर्च कर सकते हैं, जिन्हें वापस भी नहीं लेना है।’आपको बता दें कि निकिता गांधी मशहूर प्लेबैक सिंगर और म्यूजिशियन हैं। उन्होंने अब तक हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, बंगाली और कन्नड़ जैसी फिल्मों के गाने गाए हैं। निकिता गांधी ने आओ कभी हवेली पे, काफिराना, मुझे चांद पे ले चलो, घर, उल्लू का पट्ठा, राब्ता जैसे हिट सॉन्ग गाए हैं। इसके अलावा निकाता को बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया गाना राब्ता के लिए जाना जाता है। जो काफी मशहूर है, इस गाने को लोगों ने पसंद किया है।

बीते दिन एक कार्यक्रम का हिस्सा मशहूर म्यूजिशियन निकिता गांधी और लगनजीता चक्रवर्ती बने। इस दौरान निकिता ने ग्लैमरस वर्ल्ड में रेंट पर कपड़े लेने के ट्रेंड पर भी बात की और हैरानी जताई। ऐसा ट्रेंड है कि लोग डिजाइनर कपड़े पहनते हैं हर इवेंट में। मेरे ग्लैमर इंडस्ट्री के फ्रेंड्स कपड़े रेंट पर लेते हैं। वो हर शो के लिए कपड़े रेंट पर लेते हैं। स्टाइलिश ड्रेस में दिखने वाले सेलेब्स किराए पर लेते हैं कपड़े