×

करण जौहर को भारी पड़ा उत्तर-पूर्वियों का मजाक उड़ाना, हुए ट्रोल

 

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर को इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। जी हां इसका कारण है भी सामने आ चुका है। उनके द्वारा उत्तर भारतीयों द्वारा पहनी जाने वाली टोपी का अपमान करना है। आपको बता दें कि निर्देशक और होस्ट करण जौहर ने 10 नवंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। करण जौहर का ये वीडियो इंडियाज गॉट टैलेंट टीवी शो का वीडियो था जिसमें करण बतौर जज बैठते हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि शो पर करण जौहर के साथ बैठने वाली अभिनेत्री किरण खेर ने बांसों वाला अरूणांचली हैट पहनकर बैठी होती है तभी करण जौहर उनसे पूछते हैं कि, ओह माय गॉड। आपके सिर पर ये क्या है? इस पर किरण खेर कहती हैं कि, अरुणांचल प्रदेश से लोग मेरे लिए यह लाए हैं, वो तुम्हारे लिए भी यह हैट लाए हैं।

किरण खेर तब करण जौहर से पूछती हैं कि आपने अपना हैट क्यों नहीं पहना हुआ है तो करण इसके जवाब में कहते हैं कि, वो इसलिए क्योंकि मेरे अंदर इतनी हिम्मत नहीं है। करण कहते हैं कि, ऐसा लगता है जैसे आप किसी कव्वाली में जाने वाली हैं। किरण खेर इस पर करण से कहती हैं कि, वह इस हैट को पहन कर कव्वाली में क्यों जाएंगी? दिक्कत क्या है। वह करण से कहती हैं कि, क्या वह अपने देश को नहीं जानते?

आपको बता दें कि इंडियाज गॉट टैलेंट में किरण खेर, मलाइका आरोड़ा और करण जौहर शो को जज करते हैं।